jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ...

Harda big news: बुजुर्ग दंपति को बेहोश कर , चोर लाखो के जेवरात नगदी ले उड़े, पुलिस कर रही चोरों की तलाश

हरदा : छीपाबड़ थाना अंतर्गत आने वाले मांदला गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान और घर में घुसकर लाखों रुपए कीमत के जेवरात व नगदी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

फरियादी मोहित पिता गोविंदप्रसाद दशोरे (28) ने पुलिस को बताया मांदला गांव के मेन रोड पर उसकी किराना दुकान है। 1 अप्रैल की रात साढ़े 9 बजे वह दुकान बंद करके चला गया था। 2 अप्रैल की सुबह साढ़े 5 बजे उसके पिता गोविंदप्रसाद दशोरे रोज की तरह उठे। घर से बाहर आकर दुकान देखी तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। जिस पर उन्होंने घर वालों को उठाकर चोरी की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर के कमरे को देखा तो वहां भी सामान बिखरा पड़ा मिला।अलमारी खुली हुई थी, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और नकदी वाला बैग गायब था।

दशोरे ने बताया कि बैग में जेवरात लगभग 5 लाख रुपए के तथा नकदी 80 हजार रुपए थे। इस तरह अज्ञात चोर उनके यहां से 5,80,000 रुपए की चोरी कर ले गए। पुलिस ने मोहित की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 का मामला कायम किया। वहीं हरदा से पुलिस का डॉग मांदला पहुंचा जो गांव के एक खेड़े पर जाकर रुक गया।

- Install Android App -

इधर गोविंद प्रसाद दशोरे ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया की वह और उनकी पत्नी कमला पीछे कमरे में सो रहे थे। और उनका लड़का बीती रात जन्मदिन की पार्टी मनाने छीपाबड़ दोस्तो के साथ गया था। जो रात में ही वापस आ गया था। रात दो बजे के पहले हम सो गए थे। और सुबह 5 बजे में प्रतिदिन की तरह में उठ गया। और स्नान करके वापस कुर्सी पर आकर बैठ गया जैसे ही मेरी नजर अलमारी पर गई तो अलमारी खुली देखकर सामान बिखरा हुआ देखकर उन्होंने पत्नी और ऊपर के कमरे में सो रहे बेटे बहु सभी को जानकारी दी। बाहर जो किराना दुकान है। उसे देखा तो ताला टूटा हुआ और शटर नीचे से एक फिट ऊपर खुली दिखी। वही उनकी पत्नी ने बताया की कमाई हुई पूजी सब कुछ चली गई। जिसमे गहने और नगदी रुपया जिनकी कीमत 5 से 6 लाख रुपए होगी। दंपत्ति ने कहा की हम लोगो को जरा सी भी आवाज आती है तो हम लोग उठ जाते है। लेकिन दो से दिन घंटे हमे न तो आवाज आई ऐसा पहली बार ही हुआ।उनको ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है की चोरों ने घर के अंदर घुसकर पहले दंपत्ति को बेहोश करके ही इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिस कमरे में सोते है वहा भी एक खिड़की लगी हुई है। जहा से अंदर का हिस्सा दिखाई देता है। चोरों ने बहुत ही चालाकी के साथ इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया और परिवार के लोगो को भनक तक नहीं लगी।

बीती रात छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम चारूवा में भी अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोग जाग जाने के कारण चोर वहा से भाग गए। वहा की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमे चोर भागते हुए दिखाई दे रहे है। इसके पूर्व सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम जात्राखेड़ी में भी बड़ी चोरी की वारदात हो चुकी है। उन चोरों का भी अभी तक सुराग नहीं लगा।

इधर नवागत पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के लिए भी यह चोरी की वारदात और चोरों की गेग को पकड़ना एक चुनौती है। जैसे ही उन्होंने जिले का प्रभार लिया वैसे ही चोरों की गैंग लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे मोबाइल टावर लोकेशन की जांच में जुटी हुई है।