ब्रेकिंग
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त

Harda Big News: भमोरी बैराज डेम मै चौकीदार रामदयाल गुर्जर की हुई संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी !

हंडिया : बीती रात हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम भमोरी में रात 11.00 बजे बैराज डेम मै एक युवक की संदिग्ध लाश मिली। युवक के सिर से गंभीर चोट थी। मृतक युवक बेराज डेम में चौकीदार था। मृतक का नाम रामदयाल पिता कमलसिंह गुर्जर उम्र 25 साल निवासी ग्राम गुराड़िया थाना नेमावर जिला देवास जो  बेराज डेम पर काम करता था। बताया जा रहा है की जनरेटर की पंखुड़ी मै मफलर आने से पंखुड़ी सिर मै लगने से चोट आने से मौत हो गई है। फिलहाल पोस्ट मार्डम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सही जानकारी लगेगी।

- Install Android App -

घटना की जानकारी लगते ही हंडिया पुलिस गांव पहुंची। घटना स्थल पर युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा बनाया। रात होने के कारण शव का आज सुबह पीएम होगा। घटना की जानकारी लगते ही परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। वही हंडिया पुलिस जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत के बाद गुर्जर समाज के युवाओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन से की है।