jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

Harda Big News: 30 वर्षीय युवा व्यापारी ने फैक्टरी में लगाई फांसी, पत्नी को व्हाट्सएप पर किया मेसेज मुझे माफ करना, में दुनिया से दूर जा रहा हु !

Harda: रविवार दोपहर को एक युवा व्यापारी ने फैक्ट्री के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रविवार को ही सुबह ही दिल्ली से खरीदी कर लौटा था। युवा व्यापारी ने मौत को क्यों गले लगाया। अभी कारण समझ में नही आ रहा परिजन भी सदमे में है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक ग्रीन वेली कालोनी में रहने वाले मयंक पिता जुगल पंवार उम्र 30 साल ने इंट्रस्टीज एरिया में अपनी फैक्ट्री में दोपहर बारह बजे के लगभग फांसी लगा ली। मृतक ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर मैसेज कर लिखा कि मुझे माफ कर देना, दुनिया से दूर जा रहा हूं।

पत्नी ने मेसेज देखा वैसे ही परिजन तत्काल गोदाम पहुंचे। जहां वह फंदे पर शव लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने उसे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। सोमवार को शव का पीएम होगा।
मृतक के परिजनो ने बताया कि रविवार सुबह ही अपनी फैक्ट्री में बनने वाले एसिड ओर फिनाइल के लिए खरीदी कर दिल्ली से लौटा था।
मृतक का एक छोटा भाई रेलवे में मृतक की मां शहर के मराठी स्कूल में शिक्षिका हैं। वहीं पिता शासकीय सेवा से रिटायर्ड हो चुके है।