jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Harda BIG news: बुजुर्ग की लाश संदिग्ध अवस्था में परिचित के घर के ऊपर छत पर मिली, पोस्टमार्डम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

हरदा: रविवार को जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जत्रा पड़ाव क्षेत्र में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली।सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कीजिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पी.एम.रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया की जत्रा पड़ाव में रहने वाले बुजुर्ग शेख निसार उम्र करीब 70 साल जो कि बिजली सुधारने का काम करते थे। शनिवार शाम को मानपुरा मोहल्ले में किसी ड्राइवर के घर मकान में कूलर सुधारने गए थे। उसमे बुजुर्ग दंपति रहते है।
इधर देर रात तक जब बुजुर्ग घर नहीं पहुंचा। तो परिवार के लोगो ने उनकी तलाश की। पर वो नही मिले।

रविवार सुबह पता चला देखा तो उनका शव मोहल्ले की ही एक व्यक्ति की छत पर मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बुजुर्ग के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। वही पुलिस का कहना है की पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। की किस कारण मृत्यु हुई।