jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना?

Harda blast: बैरागढ़ अग्निकांड पीड़ित परिवारो के बीच पहुंचे कलेक्टर एसपी बांटा उनका दुख दर्द ,अपने हाथो से परोसा भोजन, बच्चो को दी पिचकारी, बोले हरसंभव आपकी मदद करेगे।

बैरागढ़ ब्लास्ट पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर एसपी बांटा उनका दुख दर्द ,अपने हाथो से परोसा भोजन, बच्चो को दी पिचकारी

हरदा।  6 फ़रवरी को हरदा में हुए भीषण अग्निकांड धमाके में कई लोगो कि जान चली गई। कई लोग घायल हो गये। इस अग्निकांड के हत्यारो को पुलिस प्रशासन ने जेल भेज दिया। और जिला प्रशासन कि आगे कार्यवाही चल रही है। वही प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार के लिए सभी प्रकार कि  मूलभूत वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई। उनको रहने खाने इलाज व आर्थिक सहायता दी गई। कुछ लोगो को दी जाना शेष भी है।लेकिन इन सबके बाद भी जिले के संवेदनशील कलेक्टर एसपी ने मानवता का परिचय देते हुए होली के त्यौहार पर उनके बीच जाकर जो उनका दुख दर्द बांटा उनको अपने हाथो से भोजन कराया ओर बच्चो को मिठाई ओर पिचकारी दी।  इन दोनों अधिकारियों कि लोग सराहना कर रहे है।

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने सोमवार को हरदा के आईटीआई कॉलेज में बैरागढ़ विस्फोट दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल पहुंचकर सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं, और सभी को गुलाल लगाकर उनके साथ होली मनाई ।

- Install Android App -

रविवार रात को भी कलेक्टर श्री आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने बैरागढ़ विस्फोट दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के लिए आईटीआई हरदा, में बनाए गए आश्रय स्थल में निवासरत परिवारों के सदस्यों को भोजन परोसा और सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सभी प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

आज सुबह इस कलेक्टर एसपी ने प्रभावित परिवारों के बच्चों को पिचकारियां वितरित की गई। इस अवसर पर एसडीम हरदा श्री कुमार सानू के अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।