jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

Weather News: हरदा, भोपाल और इंदौर का अगले सप्ताह में कैसा रहेगा तापमान….?

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर ।प्रदेश में मौसम का अब धीरे धीरे गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। कही कही हल्के बादलों के बीच धूप में तीखापन महसूस किया गया। अब सुुबह 10 बजे के बाद से लोगो ने गर्मी का तीखापन महसूस किया है। इधर खेतों में फसल कटाई हो चुकी है गेंहू चना अब खेतों से घरो तक जा पहुुचा और किसान मंडी में अनाज लेकर जा रहे हैं इस बार मौसम ने कुछ परेशान किया था मगर फिर भी गेहूं चना की फसल अच्छी हुई हैं जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए है।

 इंदौर का  अगले सप्ताह का तापमान 

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को इंदौर का  36 डिग्री तापमान रहेगा। बुधवार को 38 डिग्री तथा गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच जायेगा। इस दौरान घर से निकलने में सावधानी की आवश्यकता है। फिर शनिवार और रविवार को राहत देते हुए 37 डिग्री पर आ जायेगा।

भोपाल का अगले सप्ताह का तापमान कैसा रहेगा

- Install Android App -

हम बात करें भोपाल कि तो वहां पर आज का तापमान 36 डिग्री पर है मंगलवार को भी 36 डिग्री और बुधवार को 37 डिग्री से बढते हुए गुरुवार और शुक्रवार को 39 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंचेगा। शनिवार और रविवार को आंिशक राहत देते हुए 37 डिग्री पर आ जायेगा।

हरदा का तापमान कैसा रहेगा इस सप्ताह

हरदा में अभी हलका तीखापन महसूस किया जा रहा है अभी 11 बजे पर तापमान 34 डिग्री है जो दोपहर में बढकर 39 डिग्री हो जायेगा। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और बुधवार गुरुवार और शुक्रवार को सप्ताह का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जायेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने किया सावधान
आसमान में तेज धूप और तापमान भी अधिक हो तो इस दौरान घर से बाहर जरुरी हो तो निकलें। घर से निकलते समय चेहरे को सूती कपड़े से ढंके और आंखो पर गहरे नीले रंग के चश्मा आदि पहने ताकि चेहरे की त्वचा और आंखो पर तेज धूप का दुष्प्रभाव नही पडे़ अपनी सेहत का ध्यान रखें। इसके साथ बाहर दुकानों से खुली वस्तुओं के सेवन से बचें। घर में रसीले फल संतरा अंगूर,तरबूज ककडी आदि का उपयोग करे। इस मौसम में डायरिया, उल्टी, जी मितलाना,दस्त आदि समस्या ज्यादा होती है।