jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

हरदा: चिचोट कुटी छीपानेर परिसर में घुसकर गाली गलौज मारपीट का मामला ,आनंद जाट और जगदीश गोल्या पर आरोप, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार ! 

हरदा। टिमरनी थाना अंतर्गत करताना चौकी के चिचोट कुटी छीपानेर परिसर में घुसकर गाली गलौज मारपीट का मामला सामने आया है। चिचोट कुटी  के एक कर्मचारी की शिकायत पर करताना पुलिस चौकी ने

आनंद जाट और जगदीश गोल्या पर। BNS की धारा- 296,115(2), 351(3),333,119(1), 61(2) में केस दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज टिमरनी पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहा से जेल भेज दिया गया।

 

इस मामले से जुड़ी जानकारी के लिए करताना पुलिस थाना प्रभारी को उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

 

√ जन चर्चा का विषय – 

इस अपराध की जानकारी अधिकृत पुलिस प्रेस ग्रुप पर भी नहीं दी गई। इस मामले में आनंद जाट और जगदीश जाट को पुलिस ने कहां से और कब गिरफ्तार किया। और घटना किस समय और किस दिनांक की है। ये जानकारी पुलिस द्वारा नहीं जारी करने की जन चर्चा जमके चल रही है।

 

- Install Android App -

प्रतिदिन जिले के थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की अधिकृत जानकारी प्रेस नोट जारी कर दी जाती है। लेकिन इसकी जानकारी आज व्हाट्सएप ग्रुप पर खबर लिखे जाने तक नहीं आई थी।

 

√ वायरल पोस्ट की भी रही चर्चा- 

इधर सूत्रों की माने तो निरंजन शर्मा को लेकर एक विवादित पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। उसको लेकर भी पूरे शहर में चर्चा रही।

 

√ इनका कहना है – 

चिचोट कुटी परिसर में घुसकर गाली गलौज मारपीट की गई। इस मामले में आनंद जाट और जगदीश गोल्या को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय पेश किया गया।

सुभाष दरश्यामकर, टी आई 

टिमरनी थाना जिला हरदा