jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

इंदौर में बड़ी कार्रवाई : 50 करोड़ रुपये की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनी इंदौर तहसील के ग्राम निपानिया में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।

यह कार्रवाई तब की गई, जब प्रशासन को ग्राम निपानिया स्थित खसरा क्रमांक 31/1 की 43,500 वर्गफीट शासकीय शहरी सीलिंग भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिली। इस पर कलेक्टर ने तत्काल जाँच के आदेश दिए।

- Install Android App -

जाँच में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रदीप सोनी और तहसीलदार प्रीति भिसे को मौके पर अवैध अतिक्रमण मिला। इसके बाद, बुधवार 20 अगस्त को प्रदीप सोनी के नेतृत्व में तहसीलदार, नगर निगम और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान, सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया गया। इस भूमि की अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।