jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

Bhopal/Harda : कांग्रेस विधायक आर के दोगने विधानसभा में पहुंच गए सुतली बम की माला पहनकर, सुरक्षा कर्मियों ने निकलवाई

भोपाल : हरदा विधायक आर के दोगने आज भोपाल पहुंचे। गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरे दिन है। जिसमे राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। वही हरदा में हुए फटाखा विस्फोट में कई लोगो की जान चली गई। प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आज हरदा विधायक रामकृष्ण दोगने नकली सूतली बमों की माला पहनकर सदन पहुंचे ।

- Install Android App -

गुरुवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले हरदा विधायक आरके दोगने बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। उन्होंने कहा कि चार लाख रुपये मुआवजे और कलेक्टर-एसपी को हटाने से कुछ नहीं होगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेताओं के संरक्षण में पटाखा फैक्टरी चल रही थी। लोगों का जीवन तबाह हो गया है। सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। हालांकि, जब दोगने को सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो वह कहने लगे कि कागज की माला है। बम नहीं है। दरअसल, उन्होंने जो माला पहनी थी, वह सुतली बम जैसी दिख रही थी, लेकिन उसमें बारूद नहीं था।

________________________________

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढने के लिए क्लिक करे ) –