jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

Harda News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैरागढ़ में घटना स्थल का जायजा लिया, मृतक के घर पहुँचकर शोक संवेदनाएं प्रकट की

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को हरदा के बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री के दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान संभाग आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग श्री पवन कुमार शर्मा ने दुर्घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने घटना की जांच के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति में शामिल अधिकारियों को घटना की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने के लिये कहा ताकि दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।

- Install Android App -

मृतक प्रियांशु के परिजनों को हर संभव मदद के लिये किया आश्वस्त –

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने मंगलवार को हुई दुर्घटना में मृतक प्रियांशु प्रजापति के घर पहुँच कर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की तथा उन्हें हर संभव मदद के लिये आश्वस्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री जयदीप प्रसाद, संभागायुक्त नर्मदापुरम डॉ. पवन कुमार शर्मा, आयुक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग श्री सुदाम पी खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली, हरदा कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।