jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

हरदा : किसानो में आक्रोश 2700 रू गेहूं खरीदी का किया था वादा, मोदी मोहन वादे से मुकरे, मोदी की गारंटी निकली झूठी : भारतीय किसान संघ

हरदा : विधानसभा चुनाव के समय मोदी द्वारा देश के किसानों को 2700 रू क्विंटल गेहूं खरीदी के वादे से मोहन सरकार मुकर गई।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय किसान संघ राजनारायण गौर जिला प्रवक्ता ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा सत्कार ने चुनाव के घोषणा पत्र में 2700 रू गेहूं खरीदी की बात कही थी। लेकिन 125 रू की लालीपाप देकर 70 प्रतिशत किसानों को निराश कर दिया गया।
श्री गौर ने कहा की बीते दिनों 2700 रुपए क्विंटल गेहूं खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन कर रैली निकाली गई एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए।

कृषि मंत्री का आश्वासन भी निकला झूठा-

- Install Android App -

भारतीय किसान संघ के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद कृषि मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था जो वादा किया वो निभाएंगे किंतु सरकार अपने वादे से मुकर गई और किसानों को अगर घोषित मूल्य नहीं देना था तो झूठी घोषणा क्यों की। एक तरफ प्राकृतिक आपदा असमय बारिशऔर ओलावृष्टि ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दी। किसानों का उत्पादन आधा हो गया और दूसरी तरफ सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता की बजाय उनके हक के राशि में से भी कटौती कर दी गई। सरकार किसान हितैषी होने का डिंडोरा पीटती है।इस विषम परिस्थिति में सरकार को किसानों का सहयोग करना था। किंतु ऐसा नहीं हुआ। सरकार की वादाखिलाफी से किसान संघ नाराज़ है ।

________________________________

यह भी पढ़े –