jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

Harda News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना के तहत राशि ट्रांसफर की, कुल 278 मजदूरों के परिजनों को 6.18 करोड़ रू. की मिली मदद


हरदा :
 मुख्यमंत्री जनकल्याण सम्बल योजना के तहत भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। इस दौरान हरदा जिले के 278 हितग्राहियों को कुल 6.18 करोड़ रूपये का हितलाभ वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह सहित संबल योजना के हितग्राही व श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

संबल योजना में श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर 2 लाख व दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख की मिलती है मदद –

जिला श्रम पदाधिकारी हरदा ने बताया कि संबल योजना के तहत पंजीबद्ध मजदूर की सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये तथा दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में 4 लाख रूपये की मदद दी जाती है। उन्होने बताया कि दुर्घटना में मृत्यु के 31 मामलों में पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख के मान से कुल 1.24 करोड़ रूपये की मदद दी गई है जबकि सामान्य मृत्यु के मामले में 247 मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये के मान से कुल 4.94 करोड़ रूपये की मदद दी गई है।
उल्लेखनीय है कि मजदूरों की सामान्य मृत्यु के मामले में हरदा विकासखण्ड के 52, खिरकिया विकासखण्ड के 53 तथा टिमरनी विकासखण्ड के 80 मजदूरों के परिवारों को 2-2 लाख रूपये की मदद दी गई है। इसके अलावा हरदा शहर के 38, खिरकिया शहर के 7, टिमरनी शहर के 12 और सिराली शहर के 5 मजदूरों के परिवारों को 2-2 लाख रूपये की मदद दी गई है।
इसके अलावा मजदूरों की दुर्घटना में मृत्यु के मामले में हरदा विकासखण्ड के 8, खिरकिया विकासखण्ड के 7 तथा टिमरनी विकासखण्ड के 9 मजदूरों के परिवारों को 4-4 लाख रूपये की मदद दी गई है। इसके अलावा हरदा शहर के 3, टिमरनी शहर के 2 और सिराली शहर के 2 मजदूरों के परिवारों को 4-4 लाख रूपये की मदद दी गई है।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –