jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : कर्ज चुका चुके, फिर भी 10–12 लाख की मांग और धमकियां" — महिला ने एसपी जनसुनवाई में लगाई न्या... किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का दाना-दाना खरीदे सरकार :- हरदा विधायक डॉ. दोगने शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच... हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए! हरदा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन हरदा - 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट 30 जून 2026, मंगलवार को देश - विदेश की मुख्य खबरे पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..... हरदा में रातभर बारिश, 1 जुलाई को अति भारी वर्षा का अलर्ट 🌧️ खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से तोड़ा नाला, निकाला कचरा एसडीएम विजय राय -सीएमओ समेत अधिक... 30 जून 2026, मंगलवार का पंचांग राशिफल 🙏

Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला 13 मार्च को होगा

हरदा : निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेरोजगार युवाओं के लिये रोजगार मेला 13 मार्च को होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। इस मेले में प्रशिक्षु कर्मी, मशीन ऑपरेटर, सेल्स एक्ज्युकेटिव, फील्ड ऑफिसर व बीमा अभिकर्ता के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिये न्यूनतम योग्यता कक्षा 5 वी से 12 वी, स्नातक तथा आईटीआई प्रशिक्षित तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होना निर्धारित है। इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र व अंकसूची, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज के 4 फोटो जैसे मूल दस्तावेज व उनकी छायाप्रति का 1 सेट लेकर रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिये उपस्थित हो सकते है। इसके लिये कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 9424056828 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

________________________________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –