jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

हरदा : कनारदा खारपा धूरगाड़ा में लगभग ढाई सो एकड़ की फसल हो गई खराब, एच. पी. एम. कंपनी की खरपतवारनाशक दवा से ! किसान पहुंचे कृषि विभाग, शिकायत की। 

हरदा। जिला मुख्यालय के करीबी गांव कनारदा खारपा धूरगाड़ा में लगभग ढाई सो एकड़ की फसल एच. पी. एम. कंपनी की खरपतवारनाशक दवा के कारण खराब हो गई। ! परेशान किसानो ने पहले तो दुकानदार के पास शिकायत की उसके बाद उक्त एच. पी. एम. कंपनी की खरपतवारनाशक दवा के संबंध में हरदा कृषि विभाग पहुंचकर उपसंचालक को शिकायत आवेदन दिया।

खारपा के युवा किसान बलराम राजपूत ने बताया कि एच. पी. एम. कंपनी की खरपतवारनाशक दवा से  ग्राम कनारदा, खारपा, धुरगाडा में 220 एकड़ से ज्यादा फसल खराब हो गई। मेरी 60 एकड़ जमीन पूरी तरह से नष्ट हो गई।

 

उन्होंने कहा कि आज कृषि अधिकारियों को आवेदन दिया है। ओर कम्पनी के विरुद्ध कार्यवाही और बर्बाद हुई छतिपूर्ति राशि दिलवाई जाए।

 

किसानो ने कहा कि हमने अपने खेतो में सोयाबीन की फसल बुआई की थी। हम सभी किसानो ने एच.पी.एम. केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर एल.टी.डी. लिमिटेड (HPM) कंपनी की Biochlor खरपतवारनाशक का प्रयोग जुलाई माह 2025 में भिन्न भिन्न दिनांकों में किया था जिससे हमारी फसल पिली पड़ गई सूखने लगी झुलस गई एवं कही कही तो पूरी फसल पूर्णतः खराब हो गई।

 

- Install Android App -

जिससे हमें भरी आर्थिक क्षतिपूर्ति  हुई है। यह खरपतवारनाशक दवाई हमने जोशी कृषि सेवा केंद्र, कनारदा से क्रय की थी।

किसानो ने कहा कि कृषि विभाग फसल का स्थल निरिक्षण करवा कर (उचित मुआवजा दिलवाया जाये तथा दोषी कंपनी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाये ।

 

इन किसानों ने की शिकायत 

कृषि विभाग पहुंचे किसानों में बलराम राजपूत पिता संतोष राजपुत जमीन 60 एकड़, राजेश पाल पिता शिवनारायण पाल 12 एकड़ , परसराम मालवीया 6 एकड़ , भूरेलाल रेवा शंकर मीणा 13 एकड़,, महेंद्र राजेश मालवीया 6 एकड़, शैलेन्द्र राजपूत 12 एकड़ लगभग 220 एकड़ जमीन की फसल बर्बाद हो गई।

देखना होगा कि कृषि विभाग के अधिकारी कब तक किसानों के खेतों तक पहुंचते है। मालूम हो कि पूर्व में इसी दवा के कारण टिमरनी क्षेत्र में कई किसानो का भारी नुकसान हुआ है।