ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर बिहार में 65 लाख मतदाता बाहर, पंजीकृत की संख्या घटकर 7.24 करोड़ हुई ऑपरेशन सिंदूर में सैन्य के साथ-साथ नागरिक विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण: रक्षा मंत्री सिंहस्थ से पहले उज्जैन को बड़ी सौगात, खुलेगा आकाशवाणी का स्टूडियो 95 साल का रिकॉर्ड टूटा: जबलपुर में जुलाई बनी जलप्रलय की गवाह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इंदौर का बड़ा कदम, गार्डन विकास पर खर्च होंगे 50 करोड़ शिलांग हनीमून मर्डर पर बनेगी फिल्म, नाम हुआ फाइनल संदेश जैन बने एम्स भोपाल के नए डिप्टी डायरेक्टर अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, 17,000 करोड़ रु. लोन फ्रॉड में समन जारी ब्रिटेन में मेड इन इंडिया ज्वेलरी बिकेगी

Harda news : तेज हवा आंधी से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरी बुजुर्ग महिला की मौत

हरदा : तेज हवा आंधी के दौरान गुरुवार शाम गैस गोदाम के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। इसमें बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला गिर गई। इसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। शुक्रवार को महिला के शव का पीएम होगा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सोनतलाई की निवासी राधा बाई पति सुखदेव 60 साल अपने बेटे जगन्नाथ के साथ बाइक से हरदा की ओर आ रही थी। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे अचानक तेज हवा आंधी चलने लगी। इसमें बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बुजुर्ग महिला सामरधा रोड पर गैस गोदाम के पास बाइक से गिर गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।