jhankar
ब्रेकिंग
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब!

MP NEWS : प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने पत्रकार के परिवार पर हुए प्राणघातक हमले को लेकर लिया स्वतः संज्ञान

मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव, ग्रह विभाग के सचिव, जिला कलेक्टर रायसेन, डीजीपी मध्य प्रदेश और पुलिस अधीक्षक रायसेन से दो हफ्ते के अन्दर मांगा जवाब

भोपाल : मंगलवार की रात को रायसेन जिला अन्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप निवासी पत्रकार अरविन्द सिंह जादौन और उनके परिवार के ऊपर दबंगों द्वारा लाठी डंडों और छूरी चाकू से कातिलाना हमला किया गया जिसमें उनको और परिजनों को गम्भीर रूप से चोटें आई हैं और सभी अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है।
सूत्रों द्वारा यह भी पता चला है कि नगरपालिका चुनाव से सम्बन्धित एक प्रत्याशी के भ्रष्टाचार आदि से जुड़ी खबरों का प्रकाशन उनके द्वारा किया गया था जिसके चलते अरविन्द सिंह जादौन उनके परिजनों पर कातिलाना हमला किया गया है।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर कोई पत्रकार किसी के विरोध में खबर लिखता है तो क्या हमला करना ही एक विकल्प है ? कानून व्यवस्था का कोई मतलब नहीं रह गया ? शासन की लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों एवम माफियाओं के हौसलें लगातार बुलंद होते जा रहे हैं जिसकी तरफ प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

- Install Android App -

*प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री श्याम सिंह पवार की जानकारी में जैसे ही मामला सामने आया तत्काल ही उन्होंने प्रेस काउंसिल के संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया

मामले से अवगत होते ही
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव,ग्रह विभाग के सचिव,जिला कलेक्टर रायसेन,डीजीपी मध्य प्रदेश और पुलिस अधीक्षक रायसेन से दो हफ्ते के अन्दर जवाब तलब करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया गया है।