हरदा : एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण किया जा रहा हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि जिले में एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को किया जा रहा है। उन्होने बताया कि बीसीजी वैक्सीनेशन 18 साल से अधिक उम्र के 6 विभिन्न श्रेणी के लोगों को बीसीजी का टीका लगाया जा रहा है। वयस्क टीबी वैक्सीनेशन के लिए 6 विभिन्न श्रेणी के लोगों को सम्मिलित किया गया है। जिसमें ऐसे लोग जिन्हें पिछले 5 सालों में टीबी रही हो, रोगी परिजन जो टीबी रोगी के संपर्क में रहे हो, 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, धूम्रपान करने वाला व्यक्ति, मधुमेह के मरीज, 18 से कम बीएमआई या कुपोषित व्यक्ति शामिल किए गए हैं।
सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि टीका लगवाने वालों को कोविन की तर्ज पर टीबी विन पोर्टल से टीकाकरण प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि बीसीजी का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। यह वैक्सीन बच्चों को टीबी के गंभीर रूपों से बचाती है। वयस्कों में बीसीजी टीके की अतिरिक्त डोज उनकी रोक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर अगले 10 से 15 साल तक इस बीमारी से बचाव कर सकती है। मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा यह टीके लगाए जा रहे हैं। टीका लगवाने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।
______________
यह भी पढ़े –
- बड़ी खबर म.प्र. : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ जमानती वारंट, जाने क्या है मामला
- कितनी संपत्ति है राहुल गांधी की, जानिए पिछले 15 साल में कितनी बढ़ी
- सोने की कीमत: एक नजर चार्ट्स और ट्रेंड्स पर | Gold Rate To Day On 03 April 2024
- Big News: ताइवान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, दहल गया ताइवान देखे विडियो
- MP News: शैक्षणिक सामग्री खरीदने हेतु बाध्य करने वाले स्कूलों पर हुई कार्रवाई
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)