हरदा : जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिये अग्निवीरो की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है । सेना भर्ती कार्यालय भोपाल से प्राप्त जानकारी अनुसार सेना भर्ती के लिए अधिसूचना 8 फ़रवरी 2024 को इंडियन आर्मी की वेबसाइड www.joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जायेगा। सेना भरती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। आवेदन अग्निवीर (पुरुष) की जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समेन आठवी पास, ट्रेड्समेन दसवी पास, अग्निवीर महिला सेना पुलिस, नरर्सिंग असिस्टेंट, नरर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवालदार एस.ए.सी. और धर्मगुरु के पदों के लिए जारी किया जायेगा। ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल और मई में होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भारतीय सेना की वेब साइट www.joinindianarmy.nic.in पर बनाकर तैयार रखे। जिससे ऑनलाइन पंजीकरण करने में ज्यादा समय न लगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना भरती कार्यालय भोपाल के दूरभाष नंबर 0755-2540954 या 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)