Harda News: यातायात विभाग ने नियमो की अनदेखी करने वाले लापरवाह 77 वाहन चालकों पर की चालानी कार्रवाई !
हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार कंचन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा के मार्गदर्शन में थाना यातायात उप निरीक्षक जितेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में ट्राफिक पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन,एवं ओवरलोड डंपरों के विरुध्द सतत् कार्रवाही की जा रही है जिसके तहत आज दिनांक 15 /12/23 को थाना यातायात द्वारा अवैध रुप से ओवरलोड परिवहन करने वाले दो डंपरों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा डंपर MP06HC2848 चालक ऋषिकेश एवं वाहन स्वामी राजेंद्र पर कुल 66000/- रुपए जुर्माना किया एवं दूसरे डंपर MP33H1480 चालक कमलेश एवं वाहन स्वामी राजेंद्र पर 58600/- रुपए का जुर्माना किया गया । इसी प्रकार पीटीआरआई0 पुलिस मुख्यालय आदेश के पालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 15/12/23 को थाना यातायात द्वारा कुल 77 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें 26000 ₹ समन शुल्क वसूल किया गया |
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)