jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Harda News: अवैध निर्माण करने वाले सराफा व्यापारी और उसकी मां को नपा ने जारी किये नोटिस 

न.पा. इंजीनियर की मिलीभगत से चल रहा था निर्माण कार्य –

हरदा : घंटाघर क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी को नगर पालिका ने नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी हैं। घंटाघर क्षेत्र वैसे ही सबसे व्यस्ततम क्षेत्र में शामिल हैं स्थिति यह है, कि शाम के समय यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता हैं। ऐसी स्थिति में आरती ज्वेलर्स के संचालक और उसकी मां संगीता सोनी द्वारा अवैध रुप से कामर्शियल भवन का निर्माण कार्य कर रहे हैं। शिकायतकर्ता जावेद खान द्वारा नगर पालिका में इस अवैध निर्माण कार्य की शिकायत की थी। इसके बाद नगर पालिका ने जांच शुरु कर दी और अवैध रुप से निर्मित भवन के कार्य पर रोक लगा दी गई हैं। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटिदार ने बताया कि शहर में शासकीय नियमों के विपरित निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता हैं।

इंजीनियर की मिलीभगत से कर रहे थे कार्य…

- Install Android App -

नगर पालिका इंजीनियर शिवम चौरसिया अवैध निर्माण कार्य करने वाले हरिओम सोनी, संगीता सोनी के साथ सांठगांठ कर निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे थे। शिकायत के बाद इंजीनियर कहता है, कि संगीता सोनी और हरिओम सोनी द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई हैं। जिसके लिये नोटिस जारी कर दिये हैं। लेकिन कौन सा नोटिस दिया गया है उसकी जानकारी देने से बचते रहे।

इनका कहना है…

हमने अवैध निर्माण करने वाले को नोटिस जारी करने के निर्देश इंजीनियर को दिये थे |

कमलेश पाटिदार, सीएमओ नगर पालिका हरदा