jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र चारुआ व कालधड़ का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी

हरदा :  कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार को जिले के ग्राम चारुवा व कालधड़ का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत चारुआ में दीवारों पर योजनाओं एवं हितग्राहियों की सूची नहीं होने पर पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए तत्काल योजनाओ का दीवार लेखन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को मौके पर राजस्व महा अभियान का सारा पोर्टल खोलने के लिए कहा किंतु आईडी पासवर्ड ध्यान न होने के कारण वे खोल न सके। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार व पंचायत सचिव से मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली।
ग्राम पंचायत कालधड़ में ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया गया कि प्राथमिक स्कूल में 1 शिक्षक है जबकि स्कूल में 69 बच्चें है। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी  से समन्वय कर ग्रामीणों को समस्या से निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान एसडीएम खिरकिया व तहसील कार्यालय खिरकिया में एसडीएम खिरकिया और तहसीलदार खिरकिया की दौरा डायरी नही मिलने पर चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होने राजस्व महा अभियान के लक्ष्य पूर्ति के निर्देश पटवारी तहसीलदार एवं एसडीएम खिरकिया को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व की बैठक में सभी अधिकारियो को सारा पोर्टल का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए । उन्होंने निर्देशित किया कि एसडीएम, तहसीलदार प्रतिदिन की रिपोर्ट शाम 7 बजे तक कलेक्ट्रेट में उपल्ब्ध कराएं।

________________________________

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –