मकड़ाई समाचार हरदा। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस ने मगरधा में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में देश में बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्राम बालागांव से लेकर मगरधा के बीच आने वाले गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने, जिलाध्यक्ष ओम पटेल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत टाले, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई,केदार सिरोही,अनिल सूरमा, मदन गौर सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र के गांवों में यह यात्रा 9 से 15 अगस्त के बीच निकाली जाएगी।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष टाले ने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए कांग्रेस ये बता रही है कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस से जुड़े लोगों का क्या योगदान रहा है। वहीं मध्यप्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर भी कांग्रेस पदाधिकारी स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं।