Harda News: किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाए, कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये निर्देश
हरदा : किसानों को खेती की नई-नई तकनीकों के बारे में बताया जाए। इसके लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करें और जिले के किसानों को नई तकनीकों के बारे में जानकारी दें। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आत्मा परियोजना एवं कृषि विभाग की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण के संबंध में पहले व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए फिर प्रशिक्षण के लिये पहले आये पहले पायें आधार पर किसानों का पंजीयन कर प्रशिक्षण आयोजित किये जायें। कलेक्टर श्री सिंह ने आत्मा के परियोजना निदेशक और कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्नत कृषि यंत्रों के प्रयोग के बारे में भी किसानों को प्रशिक्षित कर उन्हें जानकारी दें।
👇⭕हरदा की बड़ी खबरे⭕👇
Harda: बीते 24 घंटे तीन जानलेवा हमले की वारदात, लगातार जिले में गुंडे बदमाशो के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन कब गुंडे बदमाशो का निकालेगा जुलूस।
Harda BIG news:फोरलेन छोटी हरदा में युवक के उपर प्राण घातक हमला, तीन बदमाशो पर धारा 307 का केस दर्ज
Sirali big news: 9 वर्षीय बालक की लाश मिली, नाले में डूबने से हुई मौत

