jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

harda news : कृषि मंत्री पटेल का परंपरागत खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए, घुड़सवार बन दौड़ा दिया मैदान में घोड़ा !

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल देश और प्रदेश में खेतीवाड़ी के विशेषज्ञ तो है ही लेकिन खेलों के प्रति उनका लगाव छात्र जीवन से ही देखने को मिलता है। इंदौर में जब वे पढ़ते थे। तो वॉलीबॉल खेल उनका पसंदीदा खेल हुआ करता था। इसमें वे पारंगत भी थे लेकिन हाथ में चोट लगने के कारण वे इस पसंदीदा खेल को खेल नहीं पाए और राजनीति में आ गए। अपनी राजनीतिक पारी में जहा वे जनप्रतिनिधि बनकर जन सेवा करते हैं। तो खेलों को प्रोत्साहित करना उनका जुनून है। मंत्री पटेल वैसे तो राजस्थान के मूल से हैं और उनके पूर्वज राजस्थान में ही जन्मे। लेकिन बाद में उनका परिवार हरदा में बस गया और उनकी कर्मभूमि मध्य प्रदेश का हरदा जिला हो गया। विलुप्त हो रहे परंपरागत खेलों के प्रति उनका अनुराग झलक ही पड़ता है।

- Install Android App -

 

हरदा जिले में कभी बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता तो कहीं घोड़ा घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता करवाते रहते हैं। रविवार को उनका घुड़सवारी के प्रति लगाव देखने को मिला। हरदा जिले के ग्राम जामली में घोड़ा घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन था और उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता में बुलाया गया था। लेकिन वे अतिथि की भूमिका में नहीं एक घुड़सवार बनकर प्रतियोगिता में नजर आए। बाकायदा उन्होंने काले घोड़े को पसंद किया और उस पर बैठकर घुड़सवारी कर डाली। जिसको देखकर वहा उपस्थित जनता आश्चर्यचकित हो गई कि मंत्री जी इतनी अच्छी घुड़सवारी भी कर लेते हैं।