jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Harda News: कृषि विभाग के दल ने प्रतिष्ठानों की जांच कर मूंग बीज के नमूने लिये

हरदा : ग्रीष्मकालीन मूंग फसल मौसम में कृषको को उच्च गुणवत्ता का कृषि आदान जैसे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के बीज, उर्वरक व पौध संरक्षण औषधि निरीक्षक द्वारा निजी एवं सहकारी क्षेत्र के विक्रेताओें के विक्रय एवं भण्डारण प्रतिष्ठान से नमूने ले कर विश्लेषण हेतु राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित प्रयोगशाला में प्रेषित किये जा रहे है। इसी क्रम में गुरूवार को जिला बीज निरीक्षक सह सहायक संचालक कृषि श्री रामकृष्ण मंडलोई एवं विकासखण्ड बीज निरीक्षक सह प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्री वीरेन्द्र कुमार साहू ने जिले के बीज विक्रेता विकास एग्रो एजेन्सी टिमरनी, जय एग्रो एजेन्सी टिमरनी, जी एण्ड जी सन्स टिमरनी, श्री गजानन एग्रो एजेन्सी सोडलपुर, माधव ट्रेडर्स सोडलपुर व बालाजी ट्रेडर्स सोडलपुर से मूंग बीज के नमूने लिये, जिनको विश्लेषण हेतु अधिसूचित बीज गुण नियंत्रण प्रयोगशाला को भेजे जायेंगे।

________________________________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –