jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

Harda News: टिमरनी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद दी जाएगी – मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर


हरदा :
 प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि टिमरनी क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार स्तर से हर संभव मदद दिलाई जाएगी। मंत्री श्रीमती गौर टिमरनी में आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों मिलकर देश व प्रदेश के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। पिछले वर्षों में देश और प्रदेश के विकास की गति तेजी से बढ़ी है। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से यहाँ के नागरिकों के जीवन में खुशहाली आई है, और उनका जीवन आसान हुआ है। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, पूर्व विधायक श्री संजय शाह एवं श्री मनोहर लाल राठौर, नगर परिषद टिमरनी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र भारद्वाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने टिमरनी में शिक्षक श्री मिलन वाजपेई के सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मान के लिए आयोजकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक श्री मिलन वाजपेई ने समाज के गरीब वर्ग के कल्याण के लिए हर वर्ष 1 लाख रूपये खर्च करने की घोषणा की।

________________________________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –