ब्रेकिंग
हरदा: भारतीय सेना के सम्मान में हरदा की बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता: विजय जेवल्या हंडिया : भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए दर दर भटक रहे ग्राम मालपोन के बाशिंदे! ग्रामीण बोले नल ज... भारत-पाकिस्तान पूरी तरह सीजफायर के लिए हुए सहमत...- डोनाल्ड ट्रंप! भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी... हरदा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने रक्तदान की अपील की Big news: भारत और पाकिस्तान युद्धविराम के लिए सहमत-ट्रंप MP BIG News: दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में 5 युवकों की मौत। परिवार पर टूटा दुख का पहाड़ टिमरनी: खेत में पानी दे रहे 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत Harda news: कलेक्टर श्री जैन ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डीजे वाले बाबू ने प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया, एफआईआर दर्ज

Harda News : डेढ़ साल के मासूम की पानी के टप में डूबने से मौत, परिवार में छाया मातम |

हरदा। गुरुवार शाम को जिले के रहटगांव में रहने वाले एक डेढ़ साल के मासूम की पानी के टप में डूबने से मौत हो गई है। बालक अपनी बहन के साथ खेल रहा था। वहीं परिजन अपने काम में लगे हुए थे। इस दौरान वह घर मे रखे पानी के टब में डूब गया।

जब परिजनों ने बच्चें की खोजबीन की तो वह पानी के टब में डूबा मिला। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे बेहोश होने के चलते जिला अस्पताल ले जाने को कहा। जिसके बाद देर शाम उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को मर्चुरी में रखा गया।

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक रहटगांव की जामबाड़ी में रहने वाले दीपक प्रजापति जो कि ईट बनाने का काम करते है। उनका डेढ़ साल का इकलौता बेटा महेंद्र प्रजापति खेलते खेलते पानी से भरे टब में गिर कर डूब गया।
बच्चे की बुआ के बेटे विशाल प्रजापति ने बताया कि उनके मामा की तीन बच्चे है। वहीं दो बड़ी बेटियां हैं। एक बेटी स्कूल गई हुई थी। जबकि महेंद्र अपनी बहन के साथ घर में खेल रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में बालक के शव का पीएम कर परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

टब में अचेत में मिला मासूम
बच्चें की मां और अन्य परिजन अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान महेंद्र अपने से एक साल बड़ी बहन के साथ घर में ही खेल रहा था। जब वह कुछ देर बाद अचानक गायब हो गया। तो परिजनों ने करीब आधा घण्टे बाद आसपास तलाश की। इस दौरान वह घर के बाथरूम में पानी से भरे टब में गिरा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उसे मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल लेकर आएं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।