jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

खेत में भैस चले जाने पर नाराज भाईयों ने की फायरिंग,1 की मौत, 8 लोग घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस पन्ना | हरदुआ  में शुक्रवार सुबह खेत में भैंस के चले जाने से गुस्‍साए दो भाइयों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में 1 की मौत और 8 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस घायलों को जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करा शव पोस्टमार्टम ले गई। 9 बजे पूरन सिंह यादव पिता बुध सिंह यादव 55 वर्ष खेत में भैंस चरा रहा था | जहां रानू उर्फ राहुल बाजपेई और सोनू बाजपेई पिता उमाशंकर बाजपेई दोनों सगे भाई 315 बोर और 12 बोर की बंदूक लेकर पहुंच गए | यहां खेत में कहासुनी होने लगी तभी पूरन सिंह को गोली मार दी,| जिससे वह घायल होकर जमीन में गिर गया।

 

मकान की छत से फायरिंग

- Install Android App -

सूचना मिलते ही घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पूरन सिंह को अस्पताल ले जाने लगे, तभी दोनों भाइयों ने छत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से रंजीत यादव 36 वर्ष, जितेंद्र यादव 23 वर्ष, प्रताप यादव 45 वर्ष, राघवेंद्र यादव 11 वर्ष, आनंद सिंह यादव 32 वर्ष, भरत सिंह यादव 21 वर्ष पटी, जितेंद्र यादव 14 वर्ष पटी सहित 8 लोग घायल हो गए जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं व पूरन सिंह की मौत हो गई।

डायल हंड्रेड पुलिस व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतक को अस्पताल पहुंचाया इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बताई जा रही है।