jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

दो ट्रकों में भिड़ंत, बाइक सवार भी आया चपेट में, दो सगे भाई समेत तीन की मौत

प्रयागराज। प्रयागराज में शुक्रवार सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा फाफामऊ के आजाद पुल पर हुआ। हादसे में एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ सीधा गंगा नदी में जा गिरा, जबकि दूसरा ट्रक पुल की रेलिंग से लटक गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नीचे गिरे ट्रक में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला गया। वहीं, रेलिंग पर लटके ट्रक का ड्राइवर फरार है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुल पर करीब 6 घंटे से जाम लगा हुआ है।
तीनों मृतकों की पहचान बजरंग बहादुर सिंह (48) निवासी नवाबगंज के पचदेवरा और हिमांशु साहू (23), आशु साहू (20) निवासी अमबा थाना नगराम कमिश्नरेट लखनऊ के रूप में हुई। हिमांशु और आशु सगे भाई हैं, ये मिनी ट्रक में सवार थे। पार्सल लेकर फाफामऊ से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। वहीं बहादुर सिंह आज सुबह 4 बजे बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे, वह MNNIT में गार्ड थे।
पुलिस ने बताया, हादसा सुबह 5 बजे के करीब हुआ। आजाद सेतु से एक ट्रक बालू लेकर आ रहा था, तभी सामने की ओर से भी एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया, दोनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सीधा गंगा नदी में जा गिरा, जबकि दूसरा ट्रक रेलिंग से झूल गया।