jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

लाड़ली लक्ष्मी लाड़ली बेटी 21 साल की होने के बाद, विवाह तक मिलेगे हर माह 1000 रुपये . – सीएम  चौहान |

मकड़ाई एक्सप्रेस भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी बेटियों को 21 वर्ष के पश्चात विवाह तक एक हजार रुपए प्रति माह देने की योजना पर राज्य सरकार विचार कर रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना जन्म लेने से 21 वर्ष तक के लिए है। लाड़ली लक्ष्मी बेटी मेरी बेटी, उसके विवाह होने तक मेरी चिंता है। लाड़ली बेटी को कोई कमी नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री श्री राम नवमी पर बहन-बेटियों से संवाद कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं के लिए है लाड़ली बहना योजना है।चौहान ने कहा कि समाज बेटियों के बिना विकास नहीं कर सकता। स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत से अधिक स्थानों पर बहनें आई हैं, वहीं पुलिस में उनकी भर्ती से महिला सशक्तिकरण का कार्य आसान हो रहा है।उन्होंने कहा कि आज महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, डाक्टर, लाड़ली लक्ष्मी बेटी और विद्यार्थी वर्ग से बातचीत कर प्रसन्न हूं।
मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्राओं से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयाम पर संवाद कर रहे थे। उन्होंने बहन और बेटियों को शक्ति पर्व नवरात्रि और रामनवमी की बधाई दी और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों के प्रभाव और निर्णयों की पृष्ठभूमि से अवगत करवाया।

- Install Android App -