jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

गोठड़ा वाली माताजी की भविष्यवाणी सुनने  उमड़ा जनसैलाब

मकड़ाई एक्सप्रेस रतलाम  | चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को जिले के ग्राम गोठड़ा स्थित महिषासुर मर्दिनी गोठड़ा वाली माताजी की भविष्यवाणी सुनने जनसैलाब उमड़ा। पंडा नागूलाल द्वारा की जाने वाली वर्ष भर की भविष्यवाणी सुनने दूर-दूर से भक्त उपस्थित हुए।

- Install Android App -

 माताजी ने  की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस वर्ष वर्षा खूब होगी। गर्मी से हाल बेहाल हो जाएंगे। चना, गेहूं, लहसुन, प्याज, सोयाबीन, टमाटर, मैथी सभी फसलों का भाव तेज रहेगा, लेकिन सोयाबीन में इल्ली खूब होगी। सोना–चांदी के भाव स्थिर रहेंगे। काली चीजों का भाव भी बहुत रहेगा और काली चीजों पर भार भी रहेगा।राजनीति में हेराफेरी हो सकती है

 माताजी ने बताया कि पूरे वर्षभर में कुल आठ मावठे होंगे। ओलावृष्टि भी खूब होगी। बीमारियां इतनी होंगी कि डाक्टर को भी समझ नहीं आएगा। इन बीमारियों को कम करने के लिए महावीर बजरंगबली का अभिषेक करने का उपाय बताया। जितनी हो सके उतनी गोरक्षा करें, नहीं तो गाय देखने को नहीं मिलेगी।