jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

मच्छर भगाने वाली कॉइल से लगी आग , एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली । दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मच्छर भगाने वाली कॉइल जलाने के बाद घर में जब सभी लोग सो रहे थे तब अचानक आग लग गई और दम घुटने की वजह से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीन घायलों को पास में ही मौजूद जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले छे लोग जिनमें 4 वयस्क पुरुष एक वयस्क महिला और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। कॉइल जलाकर सो रहा था। तभी कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की झलने से मौत हो गई जबकि 4 लोगों की दम घुटने से जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

कॉइल जलाकर सोने के नुकसान!
मच्छर भगाने वाली कॉइल में डीडीटी, अन्य कार्बन फॉस्फोरस और खतरनाक तत्व होते हैं। बंद कमरे में इस कॉइल को जलाया जाए तो कमरे के अंदर की गैस बाहर नहीं निकल पाती। कॉइल जलते रहने से पूरे कमरे में कार्बन मोनोक्साइड भर जाती है। इसके चलते ऑक्सीजन की मात्रा कम हो सकती है।
ऐसे में कार्बन मोनोक्साइड व्यक्ति के शरीर में भर जाती है, जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होती है। इससे मौत की आशंका बढ़ जाती है। एक रिसर्च में सामने आया कि मच्छर की एक कॉइल से आपके फेफड़ों को होने वाला नुकसान 100 सिगरेट से होने वाले नुकसान के बराबर है।