jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda News : डेढ़ साल के मासूम की पानी के टप में डूबने से मौत, परिवार में छाया मातम |

हरदा। गुरुवार शाम को जिले के रहटगांव में रहने वाले एक डेढ़ साल के मासूम की पानी के टप में डूबने से मौत हो गई है। बालक अपनी बहन के साथ खेल रहा था। वहीं परिजन अपने काम में लगे हुए थे। इस दौरान वह घर मे रखे पानी के टब में डूब गया।

जब परिजनों ने बच्चें की खोजबीन की तो वह पानी के टब में डूबा मिला। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे बेहोश होने के चलते जिला अस्पताल ले जाने को कहा। जिसके बाद देर शाम उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को मर्चुरी में रखा गया।

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक रहटगांव की जामबाड़ी में रहने वाले दीपक प्रजापति जो कि ईट बनाने का काम करते है। उनका डेढ़ साल का इकलौता बेटा महेंद्र प्रजापति खेलते खेलते पानी से भरे टब में गिर कर डूब गया।
बच्चे की बुआ के बेटे विशाल प्रजापति ने बताया कि उनके मामा की तीन बच्चे है। वहीं दो बड़ी बेटियां हैं। एक बेटी स्कूल गई हुई थी। जबकि महेंद्र अपनी बहन के साथ घर में खेल रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में बालक के शव का पीएम कर परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

टब में अचेत में मिला मासूम
बच्चें की मां और अन्य परिजन अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान महेंद्र अपने से एक साल बड़ी बहन के साथ घर में ही खेल रहा था। जब वह कुछ देर बाद अचानक गायब हो गया। तो परिजनों ने करीब आधा घण्टे बाद आसपास तलाश की। इस दौरान वह घर के बाथरूम में पानी से भरे टब में गिरा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उसे मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल लेकर आएं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।