मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के चाड़क चाैराहे के पास रहने वाली एक युवती से साइबर ठग ने ऑनलाइन ठगी की। साेशल मीडिया पर लिंक भेजकर नाैकरी और कमीशन का झांसा देकर तीन दिन में 1 लाख 25 हजार 414 रुपए की ऑनलाइन रुपए अकाउंट से ट्रांसफर हाे गए। पीड़ित युवती ने मंगलवार काे कलेक्टर ऋषि गर्ग व साबइर सेल काे इसकी शिकायत की है। इसमें उसने ठक का खाता हाेल्ड कर राशि वापस दिलाए जाने की मांग की है।
आयुषी पिता सुशील गर्ग ने बताया 3 जनवरी काे उसके माेबाइल पर +85263525420 से एक मैसेज आया। इसमें क्लिक किया। इसमें अकाउंट खुलवाया। नाैकरी व कमीशन का झांसा देकर 3 से 5 जनवरी के बीच 1 लाख 25 हजार 414 रुपए की ठगी की। बैंक स्टेटमेंट चेक करने पर रुपए ट्रांसफर हाेने की जानकारी लगी।