हरदा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो चुकी है। राजनैतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों को जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर पर जनसभाओं, रैली, जुलूसों, लाउडस्पीकर, चुनाव प्रचार के लिये वाहनों के उपयोग तथा गैर वाणिज्यिक, दुरूस्थ, अनियंत्रित हवाई अड्डे अथवा हेलीपेड के लिये सिंगल विन्डो परमिशन सेल के माध्यम से अनुमतियां प्रदान करने के लिये कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष क्रमांक 7 में सिंगल विंडो परमिशन सेल स्थापित की गई है। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को सिंगल विंडो सेल में संलग्न कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग श्री डी.एस. रघुवंशी ने कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी और बताया कि परमिशन सेल इंचार्ज अथवा सहायक कर्मचारी द्वारा लॉगबुक संधारित की जाएगी, जिसमें आवेदन प्राप्ति, विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों को भेजे गये पत्र, अनुमति अथवा निर्णय आदि की प्रत्येक स्टेज पर तिथि एवं समयवार जानकारी संकलित होगी। अनुज्ञायें सिंगल विण्डो सिस्टम पर पहले आये पहले पायें के आधार पर जारी की जावेगी। परमिशन सेल इंचार्ज अथवा सहायक कर्मचारी अन्य संबंधित विभागों जैसे- दमकल विभाग, नगरीय निकाय, भूमि एजेंसियों के मालिक आदि की अनुमतियाँ प्राप्त कर अनुज्ञायें आवेदन प्राप्ति के 36 घंटे के अन्दर राजनैतिक दलों अथवा अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे।
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी
हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु...
विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज
रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे
9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित
ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
