ब्रेकिंग
भोपाल में जल्द तैयार होगा विश्वस्तरीय खेलों का नया मंच:  मंत्री श्री सारंग ने किया निर्माणाधीन अंतर... देश विदेश में प्रसिद्ध लाखो भक्तों की आस्था का केंद्र करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे पीएम मोदी हिन्द की सेना ने दुश्मन को उसके घर मे घुसकर मारा: अपने देश के नेताओँ नें अपमानित करने के लिए ताना मा... हरदा: ब्राइटर माइंड्स कोर्स के दस दिवसीय प्रशिक्षण में बच्चों ने दिखाई योगा,गीत, नृत्य, कविताओं की प... एशिया में कोरोना महामारी ने एक बार फिर दी दस्तक!  हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर और थाईलैंड में कोरोना के माम... चना खरीदी में गड़बड़ी; फसल पास करने के एवज में सर्वेयर किसानो से ले रहा था ।  4 हजार रूपये ले,विवाद ... अजब गजब :कुत्तो के डर से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा:  वन विभाग ने रेस्क्यू किया चिड़िया घर भेजेंगे ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया बढ़ेगी भारत की धाक:  आपरेशन सिन्दूर को आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच प... एस.डी.ई.आर.एफ. ने  तहसील कार्यालय रहटगांव में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण 2025 में अब बिना लाइन लगाए, घर बैठे करें Ration Card Online Apply, पाएं सस्ता अनाज और ढेरों सरकारी फ...

Harda news: पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया हरियाली उत्सव,सर्वश्रेष्ठ सावन सखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार दोपहर को गोसाईं मंदिर परिसर में हरियाली उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।स्वागत उद्बोधन महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने दिया,उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पृथ्वी और पर्यावरण विषय पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत की गई।नाटिका में पेड़ का वेश धारण किए पात्रों ने अपनी महत्ता बताई ,वही पृथ्वी रूप में बनी पात्र ने बिगड़ते पर्यावरण पर अपना दुख व्यक्त करते हुए संरक्षण की अपील की।वहीं उपस्थित महिलाओं ने शपथ भी ली।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने द्वारा बनाए उत्पादों के स्टाल लगाए।

इस दौरान दीप्ति पुरोहित,प्रीति पुरोहित,सुनीता पुरोहित,साक्षी पुरोहित,नेहा शर्मा,प्रियंका उपाध्याय,अंकिता तिवारी, इति दुबे ने स्टाल लगाकर उत्पादों की जानकारी दी। अंत ने उपस्थित महिलाओं को सुहाग सामग्री वितरित की गई।वहीं कृष्ण राधा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम में संचिता व्यास,रेखा चौबे,अंजना पाराशर,माया पारे,पूजा तिवारी,आभा तिवारी,सुधा पुरोहित,अदिति गुरु,ममता पाराशर,प्रियंका उपाध्याय,राधा जोशी,सुजाता उपाध्याय,रीना शुक्ला,संध्या चौरे,नेहा काशिव,केतकी चौबे,सुनीता तिवारी,प्रीति शर्मा,रश्मि शुक्ला सहित महिलाएं उपस्थित थी।संचालन विनीता राजोरिया ने किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

- Install Android App -

सर्वश्रेष्ठ सावन सखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान सावन सखी प्रतियोगिता आयोजित की गई,महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार राउंड में कंप्लीट की गई,पहले राउंड में परिचय,दूसरे में डांस,तीसरे में संदेश तथा चौथे राउंड में क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने पर सर्वश्रेष्ठ सावन सखी का पुरुष्कार अंकिता तिवारी को मिला।रनरअप सानू शर्मा एवं योगमाया शर्मा रहीं।कार्यक्रम की महिलाओं ने सराहना की।