jhankar
ब्रेकिंग
सकल गुर्जर समाज जिला हरदा द्वारा श्री बलवंत पटेल का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ।  हरदा की स्वर प्रभा संगीत कला अकादमी के छात्रों ने प्रयागराज में निमाड़ी लोक गायन से बिखेरा जलवा आज 26 जून 2026, मध्य प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम आज 26 जून 2026, हरदा जिले का मौसम लोहगढ़ किला हत्याकांड : मंगेतर की मौत पहले लगी हादसा, जांच में कथित साजिश का हुआ खुलासा.। 26 जून 2026,दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश की खास 25 अपडेट खबरे 26 जून 2026, शुक्रवार – भारत की प्रमुख अपडेट  26 जून 2026, शुक्रवार – विदेशों के मुख्य समाचार 26 जून 2026, शुक्रवार का पंचांग + दैनिक राशिफल कांग्रेस चुनावी चश्मा उतारे, तब हरदा का विकास दिखाई देगा" : अशोक गुर्जर पूर्व जिला प्रवक्ता

Harda News : पोटाश यूरिया बोरी के बाद पुनः भगवा रंग के झोले पर छपे दिखे प्रधानमंत्री, साथ में उम्मीदवार कमल पटेल की तस्वीर ! निर्वाचन आयोग से शिकायत !

हरदा : आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से हरदा में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को दो शिकायतें भेजी जा चुकी हैं। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने पहली शिकायत में पोटाश व यूरिया की बोरी पर प्रधानमंत्री का चित्र विषयक मामला उठाया था। सम्बंधित विभाग द्वारा थिनर से प्रधानमंत्री के चित्र को मिटाने की बात कही गयी थी। इधर, हरदा शहर की गौर कालोनी में घर घर प्रधानमंत्री मोदी और विधायक उम्मीदवार कमल पटेल के सचित्र झोले भाजपा के संदेश के साथ बांटे जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष विश्नोई ने इन दोनों मामलों की शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल से की है। फिलहाल इन मामलों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

- Install Android App -

मोहन विश्नोई ने सोशल मीडिया पर भगवा झोले की तस्वीर पोस्ट कर लिखा है कि भाजपा अपने कार्यकाल में विकास करने के विज़न पर ध्यान देती तो उसे घर घर झोले न बांटने पड़ते । ज़िला प्रशासन के आंख मुंदने पर भी उन्होंने टिप्पणी की है।

 

क्या है शिकायत –

प्रति

श्री मान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल

द्वारा : जिला कलेक्टर हरदा

विषय : हरदा शहर मे झोले पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कमल
पटेल की फोटो के सम्बन्ध मे

महोदय जी उपरोक्त विषयान्तगर्त लेख है की हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 2 मे गौर कालोनी में हर घर झोले बांटे जा रहे हैं। जिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कमल पटेल की फोटो छपी हुई है ये आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इस पर तत्काल कार्यवाही
की जाए।

मोहन बिश्नोई

अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस हरदा