हरदा : विधानसभा निर्वाचन के दौरान टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री नरिन्दर सिंह बाली ने शुक्रवार को टेमागांव पहुँचकर वहां के चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद स्थैतिक निगरानी दल से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इसके अलावा प्रेक्षक श्री बाली ने टेमागांव के आसपास के ग्रामों के मतदान केन्द्रों का भी जायजा लिया और निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिये निर्देश दिये। उन्होने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिये पेयजल, रैम्प, आने व जाने के लिये दो दरवाजे व शौचालय जैसी सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये भी कहा। प्रेक्षक श्री बाली ने ग्राम राजाबरारी के राधा स्वामी हायर सेकण्ड्री स्कूल में छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरूक किया।
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज
शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित
रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा
टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना?
भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
