हरदा : लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम के बारे में नागरिकों को जागरूक करने हेतु गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय स्वामी विवेकानन्द शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में लिंग चयन प्रतिषेध पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत सोमवार को जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मनीष परसाई, डॉ क्षितिका बरकले, डॉ. दीपिका सेठे, अनिल कौशल, स्वास्थ्य विभाग से मीडिया अधिकारी आई तिग्गा, आशीष साकल्ले तथा नीरज मालवीय ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा ‘‘बेटियों को जन्म लेने दें क्यूंकि बेटियां अनमोल है’’ की थीम पर आधारित स्लोगन लिखकर हस्ताक्षर किये गये तथा अन्य लोगों को जानकारी प्रदान कर उनसे हस्ताक्षर करवाए। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा सोशल मीडिया पर भी संदेष प्रसारित किये गए। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ संगीता बेले ने बताया कि महाविद्यालय में बच्चों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर स्वयं जागरूक होकर सामाजिक जागरूकता की गतिविधियों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सी.पी. गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का शपथ दिलवाई और लिंग चयन, भू्रण परीक्षण के बारे में बताया व इसे रोकने की जिम्मेदारी उठाने के लिए प्रेरित किया।
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी
हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु...
विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज
रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे
9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित
ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
