jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Harda News : भारत स्काउट गाइड एक दिवसीय बुलबुल शिविर संपन्न

मकडाई एक्सप्रेस 24 हरदा। भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जिला कमिश्नर स्काउट के आदेश अनुसार एक दिवसीय कब बुलबुल शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारूवा विकासखंड खिरकिया जिला हरदा में आज दिनांक 26 जुलाई 2023  को आयोजित किया गया  शिविर में 36 कब 37 बुलबुल 3 कब मास्टर 2 फ्लॉक लीडर सहित कुल 78 प्रतिभागियों ने भाग लिया शिविर का संचालन श्री नित्यानंद राठौर एडवांस कब मास्टर के द्वारा किया गया .शिविर में श्रीमती छाया राठौर एडवांस फ्लॉक लीडर श्री अमृतलाल विश्नोई एडवांस कब मास्टर श्री सूर्यकांत चौरै एडवांस का मास्टर, श्रीमती ममता सोनी एडवांस प्रशिक्षण आदि सहयोग प्रदान किया गया. सर्व प्रथम  प्रार्थना, ध्वजारोहण के साथ शिविर का प्रारंभ किया गया | इस अवसर पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से जिला संगठन आयुक्त  गजराज सिंह एवं जिला सचिव बलराम सेंगवा  उपस्थित रहे| कब बुलबुल शिविर मैं बच्चों को विशाल गर्जना बुलबुल  गीत, तारा की कहानी कब प्रतिज्ञा, नियम कब की प्रार्थना ,चित्रकला प्रतियोगिता, मेंढक कूद , तारा की कहानी लोक नृत्य लोक गीत,आदि राज्य मुख्यालय द्वारा दिए गए विषयों पर गतिविधियों संचालित की गई, बच्चों को शिविर में आगमन उपरांत चाय नाश्ता एवं दोपहर में भोजन शाम को चाय स्वल्पाहार के साथ विदाई दी गई कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार जी एवं ग्राम के सरपंच श्री माखनलाल जी के साथ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ज्योति वर्मा जी, प्रधान पाठक श्री महेश कुमार तिवारी जी जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ विशेष रुप से उपस्थित रहे .

- Install Android App -

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में , जिला मुख्य आयुक्त  अरुण तिवारी जी का ,जिला शिक्षा अधिकारी  एलएन प्रजापति एवं राज्य सचिव भारत स्काउट गाइड  राजेश मिश्रा को धन्यवाद दिया कि उन्होंने चारवा में शिविर के आयोजन के लिए अनुमति प्रदान की और बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराई|शिविर के समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए, आभार  रमेश विश्वकर्मा जी ट्रेनिंग काउंसलर के द्वारा दिया गया|.