jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

Harda News: मतदान के लिये 7 मई को मजदूरों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश


हरदा :
 लोकसभा निर्वाचन के लिये हरदा जिले में 7 मई को मतदान होगा। सभी मजदूरों एवं कामगारों को मतदान करने के लिये सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। जिला श्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी कारखाना संचालकों व दुकानदारों को निर्देश दिये है कि उनके संस्थान में कार्यरत सभी मजदूरों को 7 मई को मतदान के लिये जाने हेतु संस्थान का साप्ताहिक अवकाश घोषित करें। ऐसे कारखाने जो सप्ताह के सातों दिन कार्य करते है, वे श्रमिकों को मतदान के लिये 2-2 घण्टे के अवकाश की सुविधा उपलब्ध करायें। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि मतदान के लिये जाने के कारण अनुपस्थित होने पर किसी मजदूर का वेतन न काटा जाये। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में मतदान के लिये जाने पर नियोजक द्वारा मजदूर को सवैतनिक अवकाश देने का उल्लेख किया गया है।