jhankar
ब्रेकिंग
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत

Harda News: महिला की जमीन पर दबंग कर रहे जबरन कब्जा, थाने में की शिकायत

खिरकिया : छिपाबड़ थाने के अंतर्गत ग्राम मुहाल में एक महिला की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगो द्वारा जबरन ट्रेक्टर से बखरने व कब्जा करने की कोशिश की गई।
महिला दीप्ति गुर्जर पति दीपक गुर्जर उम्र 38 साल निवासी ग्राम मुहाल ने थाना छीपाबड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई की उनका पति से विवाद चल रहा है। वही उसकी एक बेटी और एक बेटा भी है। और जमीन सास के नाम से है। बीते कल दोपहर 3:30 बजे ग्राम के – गणेश गुर्जर, बृजमोहन, आनंद पुनासे, चंदू गुर्जर, राहुल राजपूत, प्रदीप राजपूत ,गोलू मालव्या, मनोज राजपूत , कल्लू सुरमा और अन्य लोग मेरे खेत पर आए और जबरन ट्रेक्टर से खेत बखरने लगे।

- Install Android App -

जब मेने उनको मना विरोध किया । तो उन्होंने मुझे गाली गलोच की जान से मारने की धमकी दी। फरियादी महिला की शिकायत पर छिपाबड़ पुलिस ने महिला के बयान दर्ज  कर विवेचना में लिया है।

इधर पीड़िता का कहना है। की पति से विवाद के चलते मेरी सास की भूमि पर में अपना भरण पोषण करती हु। ये दबंग लोग मुझसे ये जमीन जबरन कब्जा कर लेना चाह रहे हैं।
पीड़िता ने बताया की मुझे इन लोगो से जान का खतरा बना है। महिला ने कार्यवाही की मांग की है ।