jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Mp Breaking News: चार माह की बच्ची को लेकर नदी में कूदी महिला की मौत, बच्ची बच गई

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बड़वानी : बुधवार की दोपहर पलसूद गोई नदी के पुल पर से एक महिला अपनी बच्ची को लेकर कूद गई। आस पास उपस्थित लोग तुरंत नदी में कूद कर बच्ची और उसकी मां की खोज की मगर बच्ची को बचा लिया गया और महिला का पता नही चला लगभग 3 घंटे बाद महिला शव नदी में मिला।

- Install Android App -

घटना विस्तार से – मिली जानकारी के अनुसार जिले में पलसूद के राजपुर रोड पर गोई नदी का पुल है। जहां बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे महिला रोशनी पति गणेश गोले निवासी पलसूद उसकी 4 माह की बच्ची हिमांशी को लेकर गोई नदी के पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान लोगो की नजर गई और महिला और उसकी बेटी को बचाने लोग दौड़ पडे। नदी के पास जाकर कुछ लोग नदी में कूद और महिला उसकी बेटी की खोज की मगर हिमांशी उन्हे मिल गई जिसे बचा लिया गया। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई तो तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची। बच्ची को करीबी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसका उपचार किया और बच्ची अभी स्वस्थ है। नदी में महिला को खोजने का भरसक प्रयास किया गया। करीब 3 घंटे महिला शव नदी में मिला। पलसूद टीआई यशवंत बडोले ने बताया कि महिला द्वारा बच्ची को नदी में फेंक कर आत्महत्या किए जाने का कारण सामने नहीं आया है। महिला की मौत हो चुकी है उसकी बच्ची स्वस्थ है।