jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Harda News : लोकसभा निर्वाचन के तहत मतगणना कार्य हेतु प्रेक्षक नियुक्त

हरदा : भारत निर्वाचन आयोेग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जिले के विधानसभा क्षेेत्र हरदा व टिमरनी में संसदीय क्षेत्र बैतूल के लिये 4 जून को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में मतगणना सम्पन्न होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना कार्य के लिये विधानसभा क्षेत्र हरदा के लिए श्री शाजी ए. तथा विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के लिए श्री नागराजू सी. को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

- Install Android App -

अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे –
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने विधानसभा क्षेत्र हरदा के मतगणना प्रेक्षक श्री शाजी ए के लिये जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश लाल को लायजनिंग आफिसर नियुक्त किया है ।  इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के मतगणना प्रेक्षक श्री नागाराजू सी. के लिये खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश को लायजनिंग आफिसर नियुक्त किया है।