jhankar
ब्रेकिंग
कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज...

Harda News: संकल्प यात्रा के दौरान उज्जवला गैस कनेक्शन जारी किये जायेंगे |

हरदा : जिले में शनिवार 16 दिसम्बर से “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आयोजित की जा जाएगी। यात्रा के दौरान उज्जवला गैस कनेक्शन के लिये नागरिकों से आवेदन लेकर पात्रता प्राप्त हितग्राहियों को कनेक्शन जारी किये जायेंगे। प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री वासुदेव भदोरिया ने बताया कि उज्जवला योजना का लाभ लेने के लिये अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की गृहस्थी या प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का हितग्राही होना आवश्यक है। इसके अलावा अंत्योदय अन्न योजना का लाभार्थी या वनवासी या अति पिछड़ा वर्ग का परिवार भी इस योजना का लाभ ले सकता है। योजना का लाभ लेने के लिये आवेदक को केवायसी फार्म भरना होगा। साथ ही पहचान प्रमाण-पत्र, निवास का प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड या समग्र आईडी, आवेदिका के आधार कार्ड की प्रति, परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड की प्रति, आवेदिका के बैंक खाते व आईएफएससी कोड का विवरण संबंधी दस्तावेज भी आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।