मकड़ाई समाचार हरदा। नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य संस्थाएं घर-घर तिरंगा फहराने को लेकर विभिन्न जागरुकता अभियान चला रही हैं। जिला मुख्यालय पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने को लेकर शपथ ली। वहीं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक जिले के तीनों विकासखंडों मे हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे है।
इसी क्रम मे टिमरनी के उत्कृष्ट विद्यालय मे स्वयंसेवक दीपांशु राठौड़ और बालिका उत्कृष्ट विद्यालय मे स्वयंसेविका आरती भिलाला ने तिनका सामाजिक संस्था के साथ मिल कर नागरिकों से घर घर तिरंगा फहराने की अपील की। जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेविका हेमलता मंडराई ने छात्रावासों में विद्यार्थियों को अभियान के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि खिरकिया में स्वयंसेवक विशाल चौहान और नेहा चिल्लोरे और आंगनबाड़ी और ग्राम कानपुरा में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक किया। वहीं जिले की ग्राम पंचायत खुदिया में ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत मानव श्रंखला बनाकर गांव में जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली गुरुवार को
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इन दिनों जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 4 से बाइक रैली आयोजित की गई।मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि यह रैली गुरुवार सुबह 8 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर छीपानेर रोड, अस्पताल चौराहा, जिला न्यायालय रोड, नारायण टॉकीज, रविदास चौराहा से बाइपास मार्ग होकर हनुमान चौराहा काली माता चौराहा होती हुई नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 4 पर खत्म होगी।