jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

Harda news: स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराएं,कोई भी बच्चा न छूटे: कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश

हरदा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी को निर्देश दिये कि स्कूल जाने योग्य प्रत्येक बच्चे का स्कूल में प्रवेश करायें। कोई भी बच्चा अप्रवेशी न रहे। उन्होने बैठक में हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री स्कूल परीक्षाओं के परिणामों की स्कूलवार विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होने पालक शिक्षक संघों की बैठक नियमित रूप से आयोजित कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी को दिये।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि कोई भी शाला शिक्षक विहीन न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री स्कूल परीक्षाओं के परिणामों में जिन स्कूलों के परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहे है, वहां पिछले वर्ष के अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति न दें।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूलों में प्रवेश के लिये नामांकन के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक की सराहना की। उन्होने स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिये और कहा कि शिक्षक बच्चों के घर-घर जाकर पता लगाएं कि वे स्कूल क्यों नहीं आ रहे है और उनके पालकों से चर्चा कर बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि जिन विद्यार्थियों की समग्र आईडी या जन्म प्रमाण-पत्र न होने से स्कूल में प्रवेश नहीं हो पा रहा है, उनके लिये संबंधित प्राचार्य अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत के सीईओ से सम्पर्क करें और सभी बच्चों का 10 अगस्त तक शाला में प्रवेश सुनिश्चित कराए। उन्होने कहा कि बच्चों के प्रवेश और परीक्षा परिणाम के मामले में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान निर्देश दिये कि जर्जर स्कूल भवनों में स्कूल संचालित न करें, इसके लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें तथा नये भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजें। कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत फीस प्रतिपूर्ति की भी समीक्षा की। उन्होने सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित 8 छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और संकूल प्राचार्यों को दिये।