jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हायर सेकेंडरी हंडिया का शानदार रिजल्ट: 10वीं में 75% और 12वीं में 86% परिणाम, दुर्गेश व अंक... MP बोर्ड रिजल्ट: बेटियों का दबदबा, 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; यहाँ देखें टॉपर्स की पूरी जानकारी एकतरफा प्रेम में साजिश और हत्या : शादी रोकने के लिए पड़ोसन ने रची खौफनाक साजिश, मेहंदी लगाने के बहान... माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न : पुरुषोत्तम सारडा अध्यक्ष और विनीत राठी बने मीडिया प्रभारी MP Board Result 2026: लड़कियों ने मारी 'हैट्रिक', लड़कों को पछाड़कर मेरिट लिस्ट में किया दबदबा हंडिया : अंबेडकर जयंती पर युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम गोंदागांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत ... महाकाल भस्म आरती के नियम बदले, अब ऑफलाइन परमिशन खत्म-सिर्फ ऑनलाइन एंट्री इंदौर में बनेगी 30 मंजिला ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क की सुविधा मंदसौर की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन के तहत महानगरों में बिखेरी मिठास

Harda News : हरदा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर भगवा रंग के बांटे झोले में 2000₹ निकले !

हरदा : खबर शीर्षक पढ़के हैरान न हों। किसान कांग्रेस के नेता के बताए अनुसार उनके घर बांटे गए झोले से 2000₹ निकले हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने आज सोशल मीडिया पर किया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद हरदा में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को बीते कल जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने हरदा शहर की गौर कालोनी में घर घर प्रधानमंत्री मोदी और विधायक उम्मीदवार कमल पटेल के सचित्र झोले भाजपा के संदेश के साथ बांटे जाने की शिकायत की थी।

आज सोशल मीडिया में मोहन विश्नोई के हवाले से झोले से 2000 रुपए निकलने की बात कही है। वहीं विश्नोई ने आरोप लगाया है कि शहर के पिछड़े इलाके में इस तरह के झोले बंटने की आशंका है। झोले बांटने के समय जिलाध्यक्ष विश्नोई घर नहीं थे। घर आकर उनको ये मामला पता चला। उन्होंने बाकायदा शिकायत भी की। आज सोशल मीडिया के माध्यम से झोले में 2000₹ निकलने की बात मालूम हुई।

- Install Android App -

मिली जानकारी में, सिविल लाइन थाना कोतवाली क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित गौर कालोनी में ये झोले किसने कब बांटे यह जांच चल रही है। कॉलोनी में सीसीटीवी के माध्यम से जांच की जा सकती है। मालूम हो, 15 अक्टूबर को निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को की गई शिकायत में झोले में रुपए मिलने का कोई उल्लेख नहीं था। अब बैग (झोले) में 2000 रुपए में सौ, दो सौ, पांच सौ, हज़ार के कितने नोट थे? ये जांच का विषय है। मिली जानकारी में कल जांच दल गौर कॉलोनी पहुंचा था । झोले में रुपए मिलने की शिकायत उनसे की गई या नहीं , जांच दल को मिली राशि सौंपी या नहीं, इसका विवरण उपलब्ध नहीं है।

इधर, सूत्रों के हवाले से कॉलोनी में सचित्र झोले बांटने की बात ज्ञात हुई है। हालांकि मामले की शिकायत होने के बाद कोई भी खुलकर नहीं बोल पा रहा है।