jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

Harda News: हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें – कलेक्टर श्री सिंह

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका हरदा के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर सख्त हिदायत दी कि शहर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट से रात्रि में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा पार्कों का सौन्दर्यीकरण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। उन्होने गत बैठक में दिये गये निर्देशों का अभी तक पालन न करने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा पूर्ण हो चुके आवासों का लोकार्पण कराने के लिये आवश्यक तैयारियां कराने के निर्देश दिये। उन्होने नगर पालिका के अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने की भी हिदायत दी। बैठक में एसडीआरएफ योजना, कायाकल्प योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत 2.0 योजना की भी प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने शहर के प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिये भी कहा। उन्होने शिवरात्रि पर्व से पूर्व गुप्तेश्वर मंदिर के आसपास साफ-सफाई और हाईमास्ट लगाकर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिये भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी से कहा।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –