jhankar
ब्रेकिंग
मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील

Harda News : 1148 लोगों ने मॉकपोल कर ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया जानी


हरदा :
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने के लिये ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन संबंधी प्रशिक्षण केन्द्र प्रारम्भ किये गये है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर तथा विधानसभा टिमरनी में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में ईवीएम व वीवीपेट प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किये गये है। इन प्रशिक्षण केन्द्रों में अब तक कुल 1148 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर मॉकपोल किया, जिसमें कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित प्रशिक्षण व प्रदर्शन केंद्र में कुल 600 लोगों तथा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय टिमरनी में स्थापित प्रशिक्षण केन्द्र में कुल 548 लोगों द्वारा मॉकपोल कर ईवीएम एवं वीवीपेट से मतदान की प्रक्रिया की जानकारी ली गई।